15 अगस्त के मौके पर छात्र ने लड्डू की मांग करते हुए प्रोटेस्ट की चेतावनी दी। डिजाइन इमेज
वीडियो

सुधर जाओ नहीं तो जंतर-मंतर पर मिठाई के लिए करेंगे प्रोटेस्ट! बच्चे ने दी स्कूल वालों को चेतावनी, VIDEO वायरल

School Laddoo Demand Viral Video: 15 अगस्त पर छात्र ने मंच से 2 लड्डुओं का मुद्दा उठाया। छात्र ने स्कूलों की बढ़ती फीस पर काजू कतली की मांग की और मांग पूरी न होने पर जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की चेतावनी दी।

अमन मौर्या

Student Funny Independence Day Speech: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक स्कूली छात्र ने मंच से एक अनोखा और मजेदार भाषण दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मंच से एक छात्र ने बड़े ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के 80 साल बाद देश में तकनीक, महंगाई और स्कूल की फीस सब कुछ बढ़ गई, लेकिन 15 अगस्त पर मिलने वाला केवल दो लड्डू आज तक नहीं बदला।

गणित लगाते हुए बच्चे ने कहा कि महंगाई की तरह अगर हर साल एक-एक लड्डू बढ़ता तो आज प्रत्येक छात्र को स्कूल में 80 लड्डू मिलना चाहिए था। इतना ही नहीं, बढ़ती फीस और भारी सिलेबस का हवाला देते हुए उसने दो लड्डू के बदले 'काजू कतली के पूरे डिब्बे' की भी मांग कर डाली। इस दौरान छात्र ने चेतावनी भी दी कि यदि यह सिस्टम नहीं सुधरा तो सभी बच्चे एक साथ जंतर-मंतर पर मिठाई के लिए प्रोटेस्ट करेंगे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल