आप नेता Saurabh Bharadwaj का BJP पर हमला 
वीडियो

AAP नेता Saurabh Bharadwaj का BJP पर हमला: दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों और उपकरणों की भारी कमी

Delhi सरकार के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा BJP सरकार के आने के बाद सरकारी अस्पतालों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। दवाइयों, सर्जिकल उपकरणों और ग्लव्स तक की भारी कमी है।

सौरभ शर्मा

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की हालत जानबूझकर बिगाड़ने का आरोप लगाया है। भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार के आठ महीने के शासन में दवाइयों, सर्जिकल उपकरणों, ग्लव्स और इंप्लांट्स की भारी कमी हो गई है। मरीजों को अपनी जेब से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं और सर्जरी के लिए आवश्यक साधन तक उपलब्ध नहीं हैं।उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल सरकार के समय सभी दवाइयां और टेस्ट मुफ्त थे, लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं को निजी हाथों में देने की साजिश चल रही है। भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार जानबूझकर सरकारी अस्पतालों को कमजोर कर रही है ताकि मरीज प्राइवेट अस्पतालों का रुख करें।

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?