डिजाइन इमेज 
वीडियो

POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO

POJK Protest: POK में पाकिस्तान सेना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हो रहा है। युवा नेता सरदार अमन खान ने बुनियादी अधिकारों और महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलकर पाक हुकूमत की नींद उड़ा दी है।

अमन मौर्या

Sardar Aman Khan PoK: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में इस समय बुनियादी अधिकारों, बढ़ती महंगाई, आटे की किल्लत और बिजली के भारी बिलों के खिलाफ जनता का भारी आक्रोश फूट पड़ा है। करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरकर रावलकोट और मुजफराबाद की ओर मार्च कर रहे हैं। इस बड़े जन आंदोलन का चेहरा कोई पुराना राजनेता नहीं, बल्कि 30 वर्षीय युवा नेता सरदार अमन खान हैं। संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) से जुड़े अमन खान ने सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन के जरिए युवाओं को एकजुट किया है।

पाकिस्तानी सेना ने आंदोलनकारियों पर बर्बरता दिखाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तानी हुकूमत ने अमन खान के संगठन पर प्रतिबंध लगाकर उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा है। इसके बावजूद, जनता सेना की बंदूकों के डर को पीछे छोड़कर अपने हक की लड़ाई लड़ रही है।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित