डिजाइन तस्वीर (सोर्स नवभारत लाइव) 
वीडियो

इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO

Sanjay Singh Ram Mandir Trust: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर कथित भ्रष्टाचार, जमीन घोटाले, कमीशन और चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

वंदना शर्मा

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बता दें कि संजय सिंह ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सीधा निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या केवल पद छोड़ने से भ्रष्टाचार का मामला खत्म हो जाता है। उनका तर्क यह भी है कि इस्तीफा देने से भ्रष्टाचार की सजा नहीं मिलती। इतना ही नही बल्कि उन्होंने मंदिर निर्माण में 40% कमीशन, जमीन खरीद में करोड़ों के घोटाले, और चढ़ावे में हेराफेरी का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह का कहना है कि उन्होंने साल 2021 में ही जमीन खरीदने में हुए घोटाले का पर्दाफाश किया था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने यह भी पूछा है कि आखिर इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है और कब तक इन्हें जेल भेजा जाएगा। संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि इस मामले में शामिल लोगों को बचाया जा रहा है और उन्होंने 'चंदा चोर पार्टी' जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए तीखी आलोचना की है। पूरी खबर जाननें के लिए देखिए ये वीडियो...

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट