सांसद संजय सिंह ने सदन में केंद्र सरकार पर जमकर तीखे सवाल उठाए डिजाइन इमेज
वीडियो

संजय सिंह ने सदन में सरकार को घेरा, दलित-पिछड़ों के आरक्षण पर उठाए तीखे सवाल, देखें VIDEO

Sanjay Singh Rajya Sabha Speech: राज्यसभा में संजय सिंह ने दलितों-पिछड़ों के आरक्षण और ट्रिब्यूनल्स के गठन को लेकर मोदी सरकार पर तीखे सवाल उठाए, जिस पर सदन में जोरदार बहस हुई।

करुणा नंद शाहवाल

Sanjay Singh Backward Classes Reservation Debate: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने सदन में केंद्र सरकार पर जमकर तीखे सवाल उठाए। संजय सिंह ने ट्रिब्यूनल्स के गठन और न्यायिक नियुक्तियों में दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि देश के वंचित और शोषित वर्ग को उनका हक मिलना चाहिए।

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए ट्रिब्यूनल्स और एनसीएलटी जैसे महत्वपूर्ण मंचों पर बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, लेकिन शोषित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। इस पर तीखी बहस के बाद सरकार की ओर से स्पष्टीकरण भी सामने आया, जिसमें कहा गया कि ऐतिहासिक रूप से न्यायपालिका में नियुक्तियों की प्रक्रिया और कॉलेजियम व्यवस्था के अपने नियम रहे हैं, और वर्तमान सरकार ने हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्राथमिकता से काम किया है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल