वीडियो

हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ, खोजेंगे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, फिर दिया विवादित बयान

राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि तुम यह कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर है, तो फिर हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है।

विजय कुमार तिवारी

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन अपने बयानों के लिए चर्चा में बने हुए हैं। वे एक बार फिर मंदिरों को लेकर नया बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी देने के लहजे में कहा कि मंदिर के नाम पर गड़े मुर्दे मत उखाड़ो। साथ ही साथ रामजी लाल ने यह भी कह दिया कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ हैं। राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर जमकर बवाल बवाल हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था। साथ में कहा कि 19 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि मैदान तैयार है दो-दो हाथ होंगे। तुम यह कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर है, तो फिर हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?