आजम खान की रिहाई पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन 
वीडियो

पार्टी को खून-पसीने से सींचा, आजम खान की रिहाई पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Azam Khan की रिहाई पर कैराना से सपा सांसद Iqra Hasan ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायपालिका का धन्यवाद दिया और योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए तानाशाही बताया।

सौरभ शर्मा

समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई पर खुशी जताई और न्यायपालिका का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आजम खान ने अपने खून-पसीने की मेहनत से समाजवादी पार्टी को खड़ा किया है और पार्टी के इस मुकाम पर पहुंचने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। इकरा हसन ने विश्वास जताया कि आजम खान पार्टी को कभी नहीं छोड़ेंगे और आगे भी संघर्ष का नेतृत्व करेंगे। योगी सरकार पर तंज कसते हुए इकरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही हावी है और जनता पर जबरन फैसले थोपे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर समाज को बांटने वाले फरमान जारी कर रही है, जो देश की संस्कृति और विविधता के खिलाफ है। इकरा ने कहा कि विभिन्नता में एकता भारत की पहचान है और इसे कमजोर करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप