वीडियो

साक्षी मलिक बोलीं- मेरे को भी आए थे ऑफर, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का फैसला निजी

भारतीय रेसलर साक्षी मलिक ने कांग्रेस में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के राजनीतिक कदम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राजनीति में जाने का उनका निजी फैसला है। पर मैंने जो कुश्ती में शुरूआत की है, उसको लास्ट तक लेकर जाना चाहती हूं।

विजय कुमार तिवारी

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपने आंदोलन के दो साथियों के कांग्रेस पार्टी में जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करना विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का अपना निजी मामला है। साक्षी मलिक ने कहा कि उनके पास भी कई पार्टियों से ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने अपनी कुश्ती को आगे बढ़ाई रखने की बात सोची है। साक्षी मलिक ने अपने आंदोलन के बारे में बोलते हुए कहा कि उनकी लड़ाई केवल एक ऐसे आदमी से थी, जिसने बहन-बेटियों और पहलवानों का शारीरिक और मानसिक शोषण किया था। उनका किसी राजनीतिक दल से कोई विरोध नहीं था। वह चाहती हैं कि उनकी यह लड़ाई आगे भी जारी रहे।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी