पारस रोकडे  (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

EXCLUSIVE: सोना खरीदने का सही समय क्या है? रोकड़े ज्वैलर्स के डायरेक्टर ने बताए निवेश के बड़े टिप्स और ऑफर्स

दीपावली और धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए रोकड़े ज्वैलर्स के डायरेक्टर पारस रोकड़े ने दिए निवेश के टिप्स और बंपर ऑफर्स। जानें मेकिंग चार्जेस पर छूट और पुराना सोना एक्सचेंज करने के फायदे।

मनोज आर्या

Gold Investment Tips: दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर नागपुर और विदर्भ में ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फेस्टिव सीजन को और अधिक खास बनाने के लिए प्रसिद्ध ब्रांड 'रोकड़े ज्वैलर्स' के निदेशक पारस रोकड़े ने नव भारत के साथ खास बातचीत में सोने-चांदी की शुद्धता, निवेश और बंपर ऑफर्स से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।

पारस रोकड़े ने बताया कि ग्राहकों के लिए इस दिवाली मेकिंग चार्जेस पर भारी छूट दी जा रही है। इसके तहत 22 कैरेट ज्वेलरी की मेकिंग पर 40% तक, 18 कैरेट ज्वेलरी पर 60% और डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग पर 100% तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, पुराना सोना एक्सचेंज करने पर 1% अतिरिक्त वैल्यू का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है।

सोने में निवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सोने ने औसतन 12% का शानदार कंपाउंड रिटर्न दिया है, जो इसे सबसे सुरक्षित एसेट बनाता है। बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव और कीमतों में आए करेक्शन को उन्होंने निवेशकों के लिए खरीदारी का सबसे बेहतरीन मौका बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी सलाह दी कि ग्राहकों को हमेशा हॉलमार्क (HUID) देखकर और पक्के जीएसटी बिल के साथ ही खरीदारी करनी चाहिए ताकि शुद्धता को लेकर कोई संशय न रहे।

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें