संजय यादव पर भड़के राजद समर्थक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

संजय यादव पर फूटा RJD समर्थकों का गुस्सा, फूंका पुतला, बताया हार का जिम्मेदार

Bihar Election: राजद कार्यकर्ताओं ने संजय यादव का पुतला दहन किया, आरोप है कि उन्होंने पार्टी को कंपनी की तरह चलाया और पुराने नेताओं को किनारे कर दिया, तेजस्वी से नाराजगी जताई।

अक्षय साहू

Ruckus Against Sanjay Yadav: बिहार में राजद के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय के पास संजय यादव और उनकी टीम का पुतला दहन किया। उनका आरोप है कि संजय यादव ने पार्टी और उसके नीतियों को एक कंपनी की तरह चलाया है, जिससे कार्यकर्ताओं की आवाज दब गई है। पुतला दहन का कारण यह है कि संजय यादव ने पार्टी को गलत दिशा में ले जाकर उसे बर्बाद किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव ने संजय यादव को राज्यसभा भेजकर बड़ी गलती की है, क्योंकि उनका कोई खास योगदान नहीं था। वे यह भी मानते हैं कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और नेता, जो संघर्षों में शामिल रहे हैं, अब किनारे हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में अब केवल बाहरी लोग ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसके अलावा, रोहिणी आचार्य के अपमान के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि पार्टी को सुधारने के लिए संजय यादव को हटाना जरूरी है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें