(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

'बिहार की महिलाएं बिकती हैं', विधानसभा में तेजस्वी यादव का विवादित बयान; बीजेपी नेताओं पर मढ़ा आरोप- VIDEO

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महिलाओं की स्थिति को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।

मनोज आर्या

Tejashwi Yadav In Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महिलाओं की स्थिति को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि "बिहार की महिलाएं बिकती हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि वह उत्तराखंड के एक भाजपा नेता द्वारा दिए गए पुराने बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें महिलाओं की खरीद-फरोख्त की बात कही गई थी। तेजस्वी के इस बयान पर सत्ता पक्ष की महिला विधायकों ने कड़ा ऐतराज जताया और सदन में भारी शोर-शराबा शुरू हो गया। हंगामे के बीच तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराधों की एक लंबी सूची पढ़ी, जिसमें मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जैसी जगहों पर महिलाओं और बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामलों का जिक्र किया।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु