वीडियो

यूपी विधानसभा में आरक्षण पर महासंग्राम, आउटसोर्सिंग और संविदा नौकरियों में कोटा लागू करने का ऐलान

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी भी सियासी तापमान पूरी तरह गरमाया रहा। विधान परिषद में आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला। देखें ये वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

Uttar Pradesh Assembly Last Day: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आरक्षण के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सदन में नेता सदन ने घोषणा की कि राज्य सरकार अब सरकारी नौकरियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग और संविदा भर्तियों में भी आरक्षण की प्रक्रिया को पूरी तरह लागू करने जा रही है, जिसका कैबिनेट फैसला ले चुकी है। उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर 2008 के शासनादेश को लागू न करने और आरक्षण का लाभ केवल एक जाति विशेष तक सीमित रखने का आरोप लगाया।

सरकार ने स्पष्ट किया कि वे 27% ओबीसी, 21% एससी, 2% एसटी और 10% सामान्य वर्ग के गरीबों (EWS) के आरक्षण को सुरक्षित रखने की गारंटी देते हैं। चर्चा के दौरान 69,000 शिक्षक भर्ती का भी उल्लेख हुआ, जिसे सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण चर्चा से बाहर बताया। विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने आरोप लगाया कि 'सपा के एजेंट' फर्जी विज्ञापनों के जरिए भ्रम फैला रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सरकार ने दावा किया कि अब नियुक्तियां बिना किसी रिश्वत के केवल प्रतिभा के आधार पर हो रही हैं और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक