PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video 
वीडियो

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video

Rajnath Singh Warns Pakistan: भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और बातचीत का विषय केवल पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र हो सकता है।

तन्मय बरनवाल

Rajnath Singh On POK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को लेकर बेहद स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा अगर भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर कोई बातचीत होती है। तो वह केवल और केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK पर होगी। यानी भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और बातचीत का विषय केवल पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र हो सकता है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत सरकार ने सशस्त्र बलों को हर खतरे का निर्णायक जवाब देने की पूरी छूट दे रखी है।

इस बीच उन्होंने भरोसा जताया कि अब कोई भी दुश्मन भारत की ओर बुरी नजर डालने की हिम्मत नहीं करेगा। राजनाथ सिंह के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। सबसे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के रक्षा मंत्री की टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उनका आरोप है कि भारत जम्मू-कश्मीर से जुड़े हुए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और ऐसे बयान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वह इस मामले में भारत पर दबाव बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ भी सामने आए।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा