वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

Watch: औरंगजेब के अनुयायियों पर भड़क गए राजनाथ सिंह, एमके स्टालिन को भी दिया करारा जवाब- देखें वीडियो

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने न सिर्फ भारत के लोगों को धर्म के आधार पर बांटा बल्कि दूसरे धर्मों के अनुयायियों पर भी काफी अत्याचार

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने न सिर्फ भारत के लोगों को धर्म के आधार पर बांटा बल्कि दूसरे धर्मों के अनुयायियों पर भी काफी अत्याचार किए। उन्होंने कहा कि आप रानी चेन्नम्मा की बहादुरी को नहीं भूल सकते, जिन्होंने औरंगजेब जैसे क्रूर शासक के खिलाफ मराठा राजाओं के साथ मिलकर काम किया था। तमिल रानी वेलु नचियार को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल इस देश में कुछ लोग औरंगजेब को अपना आदर्श मानने लगे हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने भाषा के मुद्दे पर डीएमके पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा हिंदी और अन्य सभी भारतीय भाषाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग की भावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाषा के नाम पर देश को बांटने की कोशिशें बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तमिल और हिंदी को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर भारत में नचियार के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयास की सराहना की।राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं एक-दूसरे को मजबूत बनाती हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो