Supreme Court Denies Bail To Sonam Raghuvanshi: यह वीडियो इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने अभी उसकी जमानत पर कोई रोक नहीं लगाई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि केस में कुछ कानूनी धाराओं में 'टाइपिंग एरर' (टंकण त्रुटि) थी, जिसके कारण जमानत मिली थी, अब इसे सुधारने का मौका दिया गया है।
परिवार का आरोप है कि सोनम के बाहर रहने से अन्य अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है और वे मेघालय सरकार से इस मामले में मजबूती से पक्ष रखने की मांग कर रहे हैं। विपिन ने जोर दिया कि यदि इस मामले में समय रहते सीबीआई जांच हुई होती, तो आरोपियों को अब तक सजा मिल चुकी होती फिलहाल, परिवार को सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वे सोनम की जमानत खारिज करेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।