Public Examinations Bill 2026: संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) संशोधन विधेयक 2026' संसद में पेश किया। यह संशोधन विधेयक 2022 के मूल अधिनियम को और अधिक सख्त बनाने के उद्देश्य से सदन में लाया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में इस विधेयक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और होने वाली गड़बड़ियों को रोकनेकी दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।
सभी विपक्षी दलों और सांसदों से उन्होंने अपील की कि वे तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने की जगह इस अति-महत्वपूर्ण विषय पर संवाद करें तथा अपने मूल्यवान सुझाव रखें ताकि देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। हालांकि, विपक्ष के लगातार विरोध और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।