वीडियो

PM मोदी ने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न सिर्फ भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का दौरा किया बल्कि राहत शिविर में जाकर वहां के लोगों का हाल जानने की कोशिश की। साथ ही लोगों को ढाढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया...

विजय कुमार तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का दौरा करने के लिए आज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां का हाल जानने की कोशिश की। इस हादसे में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मोदी कन्नूर हवाई अड्डे से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिये वायनाड पहुंचे और 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित चूरलमाला क्षेत्र में पैदल चलकर नुकसान का जायजा लिया। मोदी ने एक राहत शिविर का भी दौरा किया, जहां भारी भूस्खलन के कारण विस्थापित हुए कई लोग रह रहे हैं। उन्होंने घटना से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा