वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई वालों को दिया एक और तोहफा, आरे से BKC तक मिली मेट्रो लाइन-3

प्रधानमंत्री ने ठाणे में इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना की भी आधारशिला रखी। यह लगभग 12,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही है, जिसकी लंबाई 29 किलोमीटर होगी। इसमें 20 एलिवेटेड और दो अंडरग्राउंड स्टेशन भी बनेंगे।

विजय कुमार तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दौरे में मुंबई मेट्रो लाइन 3 के चरण - 1 का उद्घाटन किया, जिसमें बीकेसी से आरे जेवीएलआर खंड भी शामिल बताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मेट्रो की यात्रा करते हुए आम यात्रियों के साथ भी अपना थोड़ा सा समय बिताया। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारा शुरू की गयी इस लाइन का ज्यादातर हिस्सा अंडरग्राउंड बना हुआ है। इसके साथ-साथ ठाणे के लिए भी 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करके तोहफा दिया। प्रधानमंत्री ने ठाणे में इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना की भी आधारशिला रखी। यह लगभग 12,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही है, जिसकी लंबाई 29 किलोमीटर होगी। इसमें 20 एलिवेटेड और दो अंडरग्राउंड स्टेशन भी बनेंगे।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना