प्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार के साथ मीटिंग डिजाइन इमेज
वीडियो

क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO

Prashant Kishor Maharashtra politics: प्रशांत किशोर ने जीत के बाद महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक गलियारों में बड़े उलटफेर और नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज हो गई हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Prashant Kishor And Sunetra Pawar Meeting: बिहार की राजनीति में भाजपा के मजबूत गढ़ बांकीपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीधे महाराष्ट्र का रुख किया है। मुंबई के देवगिरी बंगले पर उनकी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और सांसद पार्थ पवार के साथ हुई इस गुप्त मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इसे औपचारिक भेंट बताया जा रहा है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के पीछे आने वाले दिनों के लिए बड़े सियासी समीकरण तैयार हो रहे हैं। इससे पहले भी दोनों नेताओं की मुलाकात हो चुकी है, जिसके गहरे मायने निकाले जा रहे थे। अब बिहार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में प्रशांत किशोर की यह सक्रियता राष्ट्रीय स्तर पर एक नए बदलाव और सुगबुगाहट का संकेत दे रही है, जिस पर देश भर की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?