वीडियो

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'एक घर छोड़कर' 20 साल की कमाई और संपत्ति जन सुराज को दान करेंगे पीके

Prashant Kishor: जन सुराज के अभियान को लेकर उठ रहे संशयों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है कि अगले पांच साल में उनकी आमदनी का कम से कम 90% हिस्सा इस अभियान के लिए दान किया जाएगा।

प्रतीक पाण्डेय

PK Announcement For Jan Suraaj: प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा ऐलान किया है। पीके ने कहा कि अगले पांच वर्षों में उनकी आमदनी का कम से कम 90% हिस्सा इस अभियान के लिए दान किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पिछले 20 वर्षों में अर्जित की गई अपनी चल-अचल संपत्ति में से, दिल्ली में परिवार के लिए एक घर छोड़कर, बाकी सब कुछ वह जन स्वराज को डोनेट कर रहे हैं। उनका कहना है कि पैसे की कमी के कारण यह अभियान रुकने नहीं दिया जाएगा। किशोर ने बिहार सरकार पर ₹100 देकर वोट खरीदने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके लिए वर्ल्ड बैंक और कंटिंजेंसी फंड का पैसा डायवर्ट किया गया। इस खरीद-फरोख्त का मुकाबला करने के लिए, जन स्वराज 15 जनवरी से 'बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान' शुरू करेगा। इसके तहत, वे डेढ़ करोड़ महिलाओं के घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं के लिए फॉर्म भरवाएंगे, ताकि सरकार की जवाबदेही तय हो। किशोर ने यह भी कहा कि वह अगले 20 महीनों तक हर प्रखंड में एक दिन बिताएंगे और वोट खरीदने में सरकार की मदद करने वाले सरकारी अधिकारियों का घेराव करेंगे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?