पाकिस्तान सरकार और सेना आतंकवाद को बढ़ावा देती है – प्रफुल्ल बख्शी 
वीडियो

प्रफुल्ल बख्शी बोले- PAK सरकार और सेना आतंकवाद को बढ़ावा दे रही, भारत को दबाव बढ़ाना होगा

पाकिस्तान सरकार और सेना आतंकवाद को प्रायोजित करती हैं और भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं। सेवानिवृत्त विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने कहा उनके पास विदेशों से वित्तीय सहायता बनी हुई है।

सौरभ शर्मा

सेवानिवृत्त विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने पाकिस्तान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वहां की सरकार और सेना आतंकवाद को प्रायोजित करती हैं और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 40-50 आतंकवादियों को खत्म किया, लेकिन बख्शी का मानना है कि इसका कोई स्थायी असर नहीं हुआ क्योंकि पाकिस्तान को लगातार विदेशों से पैसा, ट्रेनिंग और राजनीतिक समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ हमले से आतंकवाद खत्म नहीं होगा। पाकिस्तान को नेगोशिएशन टेबल तक लाने के लिए भारत को कड़ा दबाव बनाना होगा। बख्शी ने सुझाव दिया कि भारत को पीओके पर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि आतंकियों के लॉन्चिंग पैड वहीं से संचालित होते हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को चीन, तुर्की, अमेरिका और इस्लामिक देशों का समर्थन मिला हुआ है। ऐसे में भारत को दीर्घकालिक रणनीति अपनानी होगी ताकि आतंकवाद की जड़ पर प्रहार किया जा सके।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद