PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? | Video 
वीडियो

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO

BJP Government: प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाई लेवल बैठक में महंगाई, तेल संकट और अर्थव्यवस्था पर बड़े फैसले संभव हैं।

तन्मय बरनवाल

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाई लेवल बैठक में महंगाई, तेल संकट और अर्थव्यवस्था पर बड़े फैसले संभव हैं।इटली की सरजमीं पर 'मेलोडी केमिस्ट्री' की मिठास ने तहलका मचाया हुआ है। जहां कूटनीति के मंच पर मुस्कुराते चेहरों और ₹1 की 'पारले मेलोडी' टॉफी डिप्लोमेसी ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है और पारले कंपनी की चांदी कर दी है। इस अंतरराष्ट्रीय जश्न और चमक-दमक के बीच, भारत के सियासी गलियारों में एक अलग ही लेवल का तूफान खड़ा हो गया है।

मंत्रिपरिषद बैठक पर सबकी नजर

नेता प्रतिपक्ष पीएम को लेकर कुछ ऐसा बोल गए जो चर्चा का विषय बन गया राहुल गांधी ने 'भविष्यवाणी' कर दी है, जिसने दिल्ली की सियासत का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के बाद अब दिल्ली लौट चुके हैं। यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की और इस बीच रणनीतिक साझेदारियों पर चर्चा की और भारत की विदेश नीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। लेकिन अब असली नजर दिल्ली में होने वाली उस अहम मंत्रिपरिषद बैठक पर है।

पीएम मोदी अब कुछ बड़ा करने जा रहे है?

खैर पीएम के मीटिंग से पहले राहुल गांधी का बयान भी चर्चा में है लेकिन असली सस्पेंस इस सियासी बयानबाजी में नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले 'मास्टरस्ट्रोक' में छिपा है! क्या पीएम मोदी अब कुछ बड़ा करने जा रहे है? क्या देश में चल रही आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मोदी सरकार बड़े फैसलों की तैयारी कर रही है? और आखिर पीएम मोदी के अगले 5 बड़े कदम क्या हो सकते हैं? विदेश से लौटते ही पीएम मोदी का अगला प्लान क्या है? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान