(वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

जस्टिन ट्रूडो ने बिगाड़े अब मार्क कार्नी सुधारेंगे हाताल, पीएम मोदी ने की मुलाकात, विक्रम मिस्री ने बताई अंदर की बात

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के रवैये से पिछले कुछ सालों में कनाडा और भारत में राजनीतिक तनाव है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की।

आकाश मसने

कनाडा के कनानास्किस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री और कनाडाई प्रधानमंत्री ने भारत-कनाडा संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली से शुरू करते हुए कदम उठाने पर सहमति जताई है। नेताओं ने व्यापार, संपर्क और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर वरिष्ठ स्तर की चर्चा फिर से शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई और स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल बुनियादी ढांचे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, खाद्य सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग की संभावना तलाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच पिछले कुछ सालों से चल रहे राजनयिक तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है। खालिस्तानी गतिविधियां, सुरक्षा चिंताएं और राजनयिक बयानबाज़ी के बीच अब सवाल ये है कि क्या भारत और कनाडा फिर से दोस्ती की ओर लौट सकते हैं?

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र