Petrol-Diesel Price Hike: वैश्विक तनाव के बीच देशभर में एकबार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला, अब 10 दिनों में चौथी बार ऐसा हो रहा है की भारत में फिर दाम बढ़ गए है। ऐसे में क्या आने वाले दिनों में गाड़ियों के पहिये रुक जाएंगे ? महंगाई और बढ़ने वाली है? क्या रोजमर्रा की चीजें अब और महंगी होंगी? और सबसे बड़ा सवाल आखिर क्यों 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? ताजा अपडेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। यानि पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है। जब आम आदमी को महंगे ईंधन का झटका लगा है। अब हालात ये हैं कि दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। जबकि डीजल 95 रुपये के ऊपर बिक रहा है। इस बीच लोगों का भी गुस्सा नजर आया है।
ये सब हुआ है ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जिसकी वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर बढ़ती चिंता ने पूरी दुनिया के तेल बाजार को हिला दिया है। दुनिया का बड़ा हिस्सा इसी इलाके से तेल खरीदता है। ऐसे में अगर सप्लाई बाधित होती है । तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने लगती हैं। और भारत की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि हम अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से आयात करते हैं। पूरी खबर जाननें के लिए ये वीडियो देखें।