वीडियो

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने नामांकन का पर्चा भरते समय पति वाले कॉलम में क्या लिखा? देखिए वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसका मुख्य कारण उनके पति के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव और बिहार विधानसभा चुनाव है।

प्रतीक पाण्डेय

कई राजनीतिक पार्टियों से टिकट मांगने की कोशिश करने के बाद, ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन पर्चे में सबसे बड़ा विवाद उनकी वैवाहिक स्थिति को लेकर है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने खुद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया है। 'परित्यक्त नारी' का अर्थ है वह स्त्री जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो या त्याग दिया हो, जबकि कानूनी रूप से तलाक की प्रक्रिया पूरी न हुई हो। उन्होंने पहचान के लिए पति का नाम न लिखकर पिता का नाम लिखा है। पति के नाम के आगे, उन्होंने केवल ‘ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार’ लिखा है। यह विवाद तब सामने आया था जब पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए और ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह को यकीन है कि वह काराकाट से यह चुनाव जीतेंगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG