Delimitation Bill Parliament Special Session: लोकसभा से विधानसभाओं तक 50% बढ़ेगी सीटें, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, 2029 के चुनाव से पहले नया निर्वाचन नक्शा तैयार करने की तैयारी है। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के इस विशेष सत्र को लेकर पूरे देश में सियासी माहौल गरमा गया है। चर्चा है कि मोदी कैबिनेट ने महिलाओं के आरक्षण से जुड़े संशोधनों और लोकसभा सीटों को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस वजह से, परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक बुलाई है, जबकि अखिलेश यादव ने परिसीमन को भाजपा की एक बड़ी राजनीतिक गलती बताया है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा सांसद सरकार के इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं।