संसद में हंगामा (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

संसद में कांग्रेस पर भड़के ओम बिड़ला, राहुल गांधी से बोले- अपने नेताओं को समझाओ

विपक्षी पार्टियों ने संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा किया। विपक्षी नेता प्रश्नकाल में बिहार में जारी वोटर लिस्ट विवाद पर चर्चा की मांग कर रहे थे। हंगामें की वजह से सत्र को 2 बजे तक के लिए...

अक्षय साहू

संसद में मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसके बाद ओम बिड़ला को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से अपील करनी पड़ी कि वे अपने नेताओं को समझाएं। दरअसल, शुक्रवार को सदन शुरू होते ही कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बिहार की वोटर लिस्ट को लेकर जारी विवाद पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षी नेताओं से शांत रहने और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की अपील की। लेकिन कई बार आग्रह करने के बाद भी जब विपक्षी नेता नहीं माने, तो उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल संसद का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, ऐसे समय में इस तरह का आचरण उचित नहीं है। हालांकि, इसके बाद भी जब सांसदों ने हंगामा बंद नहीं किया, तो ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज