बिहार में पीएचडी स्कॉलर्स के समर्थन में उतरे पप्पू यादव सोर्स-सोशल मीडिया
वीडियो

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO

Bihar PhD Scholars Protest: पप्पू यादव ने बिहार में पीएचडी और रिसर्च स्कॉलर्स के समर्थन में उतरकर सरकार को घेरा। डोमिसाइल और भर्ती विवाद पर संसद में आवाज उठाने और बड़े आंदोलन का किया ऐलान।

करुणा नंद शाहवाल

Pappu Yadav PhD Scholars Protest: बिहार में पीएचडी और रिसर्च स्कॉलर्स के विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीति गरमा गई है। सांसद पप्पू यादव छात्रों के समर्थन में खुलकर मैदान में आ चुके हैं। पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शोध छात्रों की सुधि लेते हुए उन्होंने प्रशासन और चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पप्पू यादव ने चेयरमैन गिरीश चौधरी पर पैसे लेकर बहाली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने डोमिसाइल नीति, एमफिल, नेट और जेआरएफ अंकों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया है। स्कॉलर्स का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को बिना योग्यता के बहाल किया गया है, जिससे बिहार के मेधावी छात्रों का हक मारा जा रहा है। पप्पू यादव ने ऐलान किया है कि वे इस गंभीर मामले को संसद में उठाएंगे, राहुल गांधी से चर्चा करेंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जरूरत पड़ी तो बिहार में भी जंतर-मंतर जैसा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा और वे खुद छात्रों के साथ अनशन पर बैठेंगे।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO