पप्पू यादव ने पश्चिम चंपारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का लिया जायजा डिजाइन इमेज
वीडियो

चंपारण तटबंध टूटने पर सांसद पप्पू यादव का तीखा हमला, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर उठाए बड़े सवाल, देखें VIDEO

Bihar West Champaran Bagaha Dam Breach: पश्चिम चंपारण में तटबंध टूटने पर पप्पू यादव ने सरकार और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, जिससे सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Pappu Yadav On Champaran Embankment: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र में गंडक नदी का तटबंध टूटने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। इस आपदा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और सांसद पप्पू यादव ने प्रशासनिक लापरवाही तथा भ्रष्टाचार पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि हर साल एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नहीं होता।

साल 2024 के बाद एक बार फिर बांध टूटने से वाल्मीकि नगर, नौतन और बेतिया समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे हजारों एकड़ में लगी धान और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। स्थानीय लोग हर साल बाढ़ और नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी के कारण मौत के साये में जीने को मजबूर हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं और राहत कार्यों में भी केवल खानापूर्ति की जाती है।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल