SIR के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, '124 नॉट ऑउट... मिंता देवी' नाम की टी-शर्ट पहनकर की नारेबाजी 
वीडियो

SIR के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, '124 नॉट ऑउट... मिंता देवी' नाम की टी-शर्ट पहनकर की नारेबाजी

Opposition uproar : कथित वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को विपक्ष लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। आज विपक्ष के सदस्यों ने संसद के बाहर एक खास किस्म के टी-शर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।

पूजा सिंह

चुनावों में कथित धांधली, वोट चोरी और एसआईआर को लेकर राजनीतिक हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 'इंडिया' ब्लॉक के लगभग सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। विपक्ष '124 साल की मिंता देवी' लिखी टी-शर्ट पहनकर आया, जिनका कथित तौर पर फर्स्ट वोटर में नाम दर्ज है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं, जनता के अधिकार छीन रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि, यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। अगर चुनाव आयोग की पूरी बुनियाद ही संदेह के घेरे में है, तो चुनाव नतीजे भी संदिग्ध हैं और लोकतंत्र कमजोर होता है। इस मुद्दे को लगातार उठाया जाना चाहिए क्योंकि यह हमारी चुनावी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाता है।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल