बीजेपी ने एक बार फिर वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत की 
वीडियो

BJP बोली- बार-बार चुनाव से विकास रुकता है, GDP में 1.5% बढ़ोतरी के लिए जरूरी है एक साथ चुनाव

BJP ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर चर्चा की और देश के व्यापक हित के लिए राजनीतिक आम सहमति बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "वन नेशन वन इलेक्शन देश की जरूरत है।

सौरभ शर्मा

बीजेपी ने एक बार फिर वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य ठप पड़ जाते हैं और पूरे साल चुनावी प्रक्रिया में देश उलझा रहता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनावों पर भारी खर्च होता है, जो हर बार बढ़ रहा है। साल 2019 में जहां चुनाव पर 6000 करोड़ खर्च हुए थे, वहीं यह राशि अब बढ़कर 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। मनमोहन समल ने दावा किया कि अगर देश में एक साथ चुनाव होते हैं तो जीडीपी में 1.5% तक की वृद्धि संभव है। इससे सरकारों को पांच साल तक बिना रुकावट विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हो सकता है और इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आम सहमति बनानी होगी।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज