डिजाइन इमेज 
वीडियो

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन

Omkareshwar Viral Video Action: ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के बीच चले लाठी-डंडे। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने 5 कर्मचारियों और सुपरवाइजर को निष्कासित कर दिया।

अमन मौर्या

Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल टीशर्ट पहने मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी श्रद्धालुओं को बेरहमी से लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वीकेंड पर भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने वन-वे व्यवस्था लागू की थी।

इस दौरान आए कुछ श्रद्धालु नियम तोड़कर गलत रास्ते से जबरन प्रवेश करने की जिद करने लगे। मंदिर कर्मियों द्वारा टोकने और समझाने पर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर ट्रस्ट और जिला कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 5 कर्मचारियों और एक सुपरवाइजर की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता