OP Rajbhar Slams Akhilesh Yadav: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। जहां अखिलेश यादव 2027 में बीजेपी सरकार की विदाई का दावा कर रहे हैं, वहीं बीजेपी सपा के दावों को हवाहवाई बता रही है। अब तक जहां सपा और कांग्रेस सीटों के बंटवारे को लेकर किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं बीजेपी के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है।
ओपी राजभर ने आखिर कब तक दबकर राजनीति करेंगे? अब डरना नहीं है बड़के भैया से। यही समय है। कम से कम बड़के भैया का झंड़ा तो उठाना बंद करिए। वो ये रैली करने के बाद फिर थाईलैंड, वियतनाम या मंगोलिया निकल जाएंगे और आपको यहां सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी। वही स्वामी प्रसाद जो आपके बड़के भइया के साथ फोटो खिंचवाते हैं और आपकी औकात बताते फिरते हैं। वही स्वामी जिसको आपने सारा सम्मान दिया लेकिन उन्होंने आपको सिर्फ अपमानित किया। दुख इस बात का है कि आपका स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। आपके कार्यकर्ता टकटकी लगाए हैं कि भैया धमाका करेंगे लेकिन आप फुस्स पटाखा निकले।