ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

12 बजे सोकर उठते हैं, अली-अली चिल्लाते हैं... अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तीखा हमला, PDA पर भी उठाए सवाल

Om Prakash Rajbhar on Akhilesh Yadav: यूपी की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

मनोज आर्या

Om Prakash Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अयोध्या और हनुमानगढ़ी के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष को घेरते हुए कहा कि अखिलेश यादव केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी करते हैं और उनकी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की परिभाषा लगातार बदल रही है। राजभर ने आरोप लगाया कि 12 बजे सोकर उठने के बाद उन्हें अली-अली याद आते हैं और स्नान के बाद तिलक लगाने पर बजरंगबली याद आते हैं।

अयोध्या में गोली चलवाने के विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सपा नेताओं को जनता को गुमराह करने के बजाय मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव के पुराने बयानों को पढ़ना चाहिए। इसके अलावा, शिवपाल यादव और आजम खान की मुलाकात पर तंज कसते हुए उन्होंने दोनों को 'दगे हुए कारतूस' करार दिया। राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह नया मोर्चा यूपी में समाजवादी पार्टी और बसपा के लिए राजनीतिक मुश्किलें खड़ी करेगा।

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब