नोएडा में 13 साल के लड़के का कार एक्सीडेंट डिजाइन इमेज
वीडियो

नोएडा में तेज रफ्तार कार चला रहा था 13 साल का बच्चा, एक्सीडेंट के बाद मां ने पलट दी पूरी कहानी, देखें VIDEO

Noida Minor Driving Case: नोएडा में 13 साल के बच्चे द्वारा कार चलाने और दुर्घटना के बाद मां द्वारा माफी मांगने के बजाय उसका बचाव करने का वायरल वीडियो सामने आया है।

करुणा नंद शाहवाल

13-Year-Old Boy Car Accident: नोएडा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 13 साल के नाबालिग बच्चे द्वारा कार चलाने और दुर्घटना होने के बाद उसकी मां का गैर-जिम्मेदाराना रवैया चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो के अनुसार, एक कम उम्र का बच्चा सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था, जिसकी टक्कर एक दूसरी गाड़ी से हो गई। गनीमत यह रही कि उस गाड़ी में बैठी मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई।

हालांकि, असली हंगामा तब शुरू हुआ जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से पूछताछ की। गलती मानने और माफी मांगने के बजाय बच्चे की मां उलटे लोगों पर भड़क उठी और यह मानने से ही इंकार कर दिया कि उसका बेटा गाड़ी चला रहा था। वह अपने बच्चे की इस खतरनाक लापरवाही का खुलेआम बचाव करती नजर आई। यह घटना माता-पिता की बड़ी लापरवाही और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर करती है, क्योंकि भारत में कार चलाने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां