निरहुआ-आम्रपाली के वायरल वीडियो पर मचा बवाल  (डिजाइन इमेज)
वीडियो

गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन

Dinesh Lal Yadav Nirahua: वाराणसी में बाढ़ के बीच गंगा में नाव पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शूटिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा नियमों के पालन और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

अक्षय साहू

Dinesh Lal Yadav Ganga Flood Shooting Controversy: क्या कानून का तराजू सभी के लिए बराबर है या फिर कुछ लोगों के लिए नियम बदल जाते हैं? जब गंगा का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा हो, प्रशासन लोगों से नदी से दूर रहने की अपील कर रहा हो और सुरक्षा के नाम पर नावों के संचालन तक पर सख्ती बरती जा रही हो, तो फिर सवाल उठता है कि क्या पूर्व सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए अलग नियम हैं? बनारस में पूर्व सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे गंगा में बाढ़ के बीच नाव पर शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। जबकि नियमानुसार सभी को बिना लाइफ जैकेट के नाव पर प्रवेश ही नहीं करना था। लेकिन खतरों के बीच पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गंगा की लहरों पर शूटिंग बदस्तूर जारी नजर आ रही है। 

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन