Neem Karoli Baba 53rd Punya Tithi: वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम में बाबा की 53वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस पवित्र अवसर पर देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। आश्रम में भागवत कथा, भंडारे और विशेष भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद युवा पीढ़ी और नए भक्तों में बाबा के प्रति एक अलग ही आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु ऐसे भी पहुंचे जो पहली बार इस फिल्म से प्रेरित होकर वृंदावन आए हैं। पुराने भक्त और सेवादार बाबा से जुड़े अपने चमत्कारी अनुभवों और पुरानी यादों को साझा करते नजर आए, जिससे इस पावन पर्व का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।