नागपुर एसबीएल कंपनी में धमाके से 18 लोगों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Nagpur News: नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी में रविवार सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 18 मजदूरों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए।

अक्षय साहू

Nagpur SBL Company Blast: नागपुर जिले के काटोल तालुका के राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण धमाका हुआ। यह कंपनी गनपाउडर, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री का उत्पादन करती है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिससे स्थिति और विकट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, और इलाके में गुस्सा और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब