डिजाइन इमेज 
वीडियो

UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO

UP Electricity Crisis: मुजफ्फरनगर में बिजली कटौती पर मंत्री अनिल कुमार भड़क गए। उन्होंने चीफ इंजीनियर को फोन करके धमकी दे दी। वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू हो गया।

अमन मौर्या

Minister Anil Kumar Threatens Chief Engineer: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने विकराल रूप ले लिया है। पानी की किल्लत और अघोषित पावर कट से परेशान होकर जब स्थानीय जनता सड़कों पर उतरी, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच, जनता की शिकायत सुनते ही यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सीधे बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन मिलाकर ऑन-कॉल जमकर क्लास लगाई।

आरोप है कि मंत्री जी ने चीफ इंजीनियर को कड़े लहजे में चेतावनी और धमकी दी कि अगर जनता परेशान हुई तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अब यह प्रशासनिक और राजनीतिक टकराव पुलिस थाने तक पहुंच चुका है, जहां इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद FIR दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना