डिजाइन इमेज 
वीडियो

आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल

Muzaffarnagar Bajrang Dal Assault: मुजफ्फरनगर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने छोले-चावल खा रहे युवक-युवती को बेरहमी से पीटा। जान बचाने के लिए मुस्लिम युवक ने खुद को आशू शर्मा बताया।

अमन मौर्या

Muzaffarnagar Moral Policing Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मर्यादा के नाम पर सरेराह एक युवक और युवती के साथ बर्बरतापूर्वक पीटा। शामली जिले के रहने वाले दो दोस्त जिला परिषद मार्केट में एक ठेले पर छोले-चावल खा रहे थे। इसी बीच बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी और कार्यकर्ता प्रशांत शर्मा ने उन्हें घेर लिया और युवक का गोत्र व धर्म पूछने लगे। उग्र भीड़ के बीच अपनी जान को खतरे में देखकर डरे हुए मुस्लिम युवक ने खुद को बचाने के लिए अपना नाम 'आशू शर्मा' बता दिया।

लेकिन, जब वह डर की वजह से गोत्र नहीं बता पाया, तो कार्यकर्ताओं ने उसकी असली पहचान जानने के बाद बाजार को अखाड़ा बना दिया और उसे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब नारी सम्मान की बात करने वाले इन कथित रक्षकों ने उस युवक को बचाने के लिए आगे आई उसकी हिंदू लड़की को भी नहीं बख्शा और सरेआम उसे भी पीटा गया। इस दौरान पूरी भीड़ मूकदर्शक बनी रही।

मुजफ्फरनगर के सिटी एसपी अमित अमृत जैन ने जानकारी दी कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक का मेडिकल कराया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा