डिजाइन फोटो 
वीडियो

शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के फैशन स्ट्रीट इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के लिए बनी एक 'पिंक टॉयलेट' बस के अंदर अवैध रूप से फूड कैफे चलाया जा रहा था।

मनोज आर्या

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के फैशन स्ट्रीट इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के लिए बनी एक 'पिंक टॉयलेट' बस के अंदर अवैध रूप से फूड कैफे चलाया जा रहा था। बीएमसी (BMC) द्वारा महिलाओं को स्वच्छ प्रसाधन सुविधा देने के लिए शुरू की गई इस मोबाइल टॉयलेट बस के पिछले हिस्से का उपयोग खाने-पीने का सामान बेचने के लिए किया जा रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह स्वच्छता और सुरक्षा होनी चाहिए थी, वहां नियमों को ताक पर रखकर रेस्टोरेंट खोल दिया गया। लगभग एक साल से चल रहे इस कैफे की मैनेजर ने दावा किया कि उन्हें स्थानीय पूर्व नगर सेवक की सिफारिश पर यह अनुमति मिली थी, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद नगर सेवक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल आवेदन पर विचार करने की बात कही थी, अवैध व्यवसाय की नहीं। इस घटना ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उजागर होने के बाद बीएमसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अवैध कैफे को बंद करवा दिया है।

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई