INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

AIMIM Chief: राजधानी में CEC के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग के SIR प्रक्रिया को वापस लेने के लिए INDIA ब्लॉक प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच को लेकर AIMIM चीफ का बड़ा बयान सामने आया है।
Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसीसोर्स-(सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi: दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग के SIR प्रक्रिया को वापस लेने को लेकर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आज सुबह से ही INDIA ब्लॉक के सांसद और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी समेत भारी संख्या में आकाशवाणी भवन में डटे हुए है।

राहुल गांधी ने सभी सांसदों को दिल्ली में रुकने का आग्रह किया है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात पर अड़िग है और आकाशवाणी भवन में ही डेरा जमाए हुए है। इसी बीच AIMIM के चीफ ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से खुद को दूर रखी है।

AIMIM चीफ ने क्यों बनाई बनाई दूरी?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मार्च में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि AIMIM INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं है। इसलिए वह उसके प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा, बेगानी शादी में मेरा क्या काम? ओवैसी ने आगे कहा CEC के इस्तीफे की मांग मैं भी करता हूं। उन्होंने आगे कहा मुख्य चुनाव आयुक्त की मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया कार्यपालिका के पक्ष में झुकी हुई है और इसमें बदलाव होना जरुरी है।

Asaduddin Owaisi
By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

CEC को लेकर क्या है AIMIM चीफ की मांग?

AIMIM चीफ ओवैसी ने मांग की कि CEC की नियुक्ति करने वाली समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल किया जाए। मौजूदा 2023 के कानून के तहत CEC के चयन प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश की जगह प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चयन समिति का हिस्सा है।

उन्होंने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया और आरोप लगाया कि यह NRC को पिछले दरवाजे से लागू करने जैसा है।

Asaduddin Owaisi
बिहार की सियासत में नया मोड़! PK ने नीतीश के सामने रखी शर्त; क्या वापस हो सकता जनसुराज का पर्चा?

अखिलेश और राहुल पर हैं हमलावर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। बीते दिन ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश और राहुल पर हमलावर नजर आएं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी का मकसद केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि राजनीतिक भागीदारी हासिल करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com