मुकेश साहनी (सोर्स सोशल मीडिया) 
वीडियो

'20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल'... नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला

Mukesh Sahani Statement: मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर कानून व्यवस्था, फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोजगार, टैक्स और वादाखिलाफी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जानिए उन्होंने क्या कहा।

वंदना शर्मा

मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और राज्य की मौजूदा राजनीतिक व प्रशासनिक स्थिति पर चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार द्वारा 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि अगर आज इसकी जरूरत महसूस हो रही है, तो इसका मतलब है कि नीतीश सरकार पिछले 20 वर्षों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता से किए गए वादों—जैसे कि युवाओं को रोजगार देना और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना—को पूरा करने के बजाय ध्यान भटकाने वाले मुद्दों पर काम कर रही है। सहनी ने सुरक्षा वापस लेने और देने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा और इसे मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली राजनीति करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान जनता से पैसा वसूलने पर है। उन्होंने स्टेट हाईवे टैक्स और अन्य करों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार का खजाना खाली है और जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार पर भी 'अघोषित इमरजेंसी' और तानाशाही का आरोप लगाया। मुकेश सहनी ने मीडिया से क्या देखिए ये पूरी वीडियो...

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?