गुना में SDM ने जमीन पर बैठकर एक बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी डिजाइन इमेज
वीडियो

MP में कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे IAS अफसर! बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद, कलेक्टर का दिल छू लेने वाला VIDEO

Madhya Pradesh SDM viral Video: गुना से सामने आए इस वायरल वीडियो में कलेक्टर और एसडीएम ने जमीन पर बैठकर एक बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल है।

करुणा नंद शाहवाल

MP Guna Collector SDM Viral video: मध्य प्रदेश के गुना जिले से प्रशासनिक संवेदनशीलता और सादगी की एक बेहद दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी समस्याओं की गुहार लेकर पहुंची एक बुजुर्ग महिला का सम्मान करते हुए जिले के कलेक्टर और एसडीएम ने पद की गरिमा के साथ-साथ मानवता की नजीर पेश की।

अधिकारियों ने अपनी कुर्सी छोड़ने में एक पल की देरी नहीं की और बुजुर्ग महिला के सामने खुद जमीन पर बैठकर पूरी सहजता के साथ उसकी बातें और समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों का यह मानवीय और सादगी भरा रवैया आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस बात की सराहना कर रहे हैं कि कैसे इन अधिकारियों ने पद के अड़ंगे को बीच में न लाकर एक आम नागरिक की पीड़ा को प्राथमिकता दी। इस घटना ने साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक पद पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी और मानवता को पहले रखते हैं, तो आम जनता का शासन और प्रशासन पर भरोसा और अधिक मजबूत हो जाता है।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी