अरे यह क्या बोल गए PM मोदी के पसंदीदा सांसद! 'हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री'  
वीडियो

अरे यह क्या बोल गए PM मोदी के पसंदीदा सांसद! 'हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री', देखे VIDEO

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह छात्रों को बता रहे है कि, 'नील आर्मस्ट्रांग नहीं पवनसुत हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे'

पूजा सिंह

MP Anurag Thakur: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि, नेशनल स्पेस डे के मौके पर अनुराग ठाकुर पीएम श्री नवोदय विद्यालय पेखूबेला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होनें विद्यार्थियों से सवाल करते हुए पूछा कि, 'बताओ बच्चों अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला सबसे पहला कौन व्यक्ति था। इसपर बच्चों ने जवाब दिया कि नील आर्मस्ट्रांग। छात्रों के जवाब पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 'पवनसुत हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे।' अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जब तक हमें अपनी परंपरा, ज्ञान, संस्कृति का पता न होगा, तब तक हम अंग्रेजों की बताई बातों तक सीमित होकर रह जाएंगे। जिसके बाद से उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा। जिसपर विपक्षी नेता जमकर आलोचना कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर के बयान पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर हमला बोला है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट