वीडियो

'अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो...', RSS के 100 साल पूरा होने पर मोहन भागवत का बड़ा बयान- VIDEO

Mohan Bhagwat: भागवत ने अपने संबोधन के दौरान हिंदू राष्ट्र, राष्ट्रीय एकता जैसे कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो हम किसी को छोड़ रहे हैं, यह ठीक नहीं।

मनोज आर्या

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो हम किसी को छोड़ रहे हैं, यह ठीक नहीं है। हम किसी के विरोध में नहीं हैं। भागवत ने अपने संबोधन के दौरान हिंदू राष्ट्र, राष्ट्रीय एकता, विविधता और जिम्मेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। करीब 40 मिनट के लंबे भाषण में उन्होंने इतिहास, समाज और राजनीति से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया। भागवत ने कहा कि जब हम हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो लोग सवाल उठाते हैं। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा राष्ट्र पहले से ही है। अगर हिंदू शब्द हटा भी दें, तब भी उस पर विचार करना चाहिए। हिंदू राष्ट्र का मतलब किसी को अलग करना नहीं है। अगर हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो हम किसी को छोड़ रहे हैं, यह ठीक नहीं है। हम किसी के विरोध में नहीं हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज