मनोज तिवारी डिजाइन इमेज
वीडियो

सड़क निर्माण को लेकर विपक्ष पर बरसे मनोज तिवारी, 100 फुट चौड़ी रोड को 8 महीने में संवारने का वादा, देखें VIDEO

AAP Failure Delhi Roads: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 100 फुट चौड़ी सड़क के निरीक्षण के दौरान मनोज तिवारी ने आप सरकार और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने 6-8 महीनों में रोड तैयार करने का वादा किया।

अंकिता पटेल

Manoj Tiwari Road Inspection: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लंबे समय से बदहाल पड़ी 100 फुट चौड़ी सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार और पिछले 10 वर्षों से तैनात स्थानीय विधायक की उपेक्षा के कारण सड़क निर्माण और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए थे। सांसद तिवारी के अनुसार, जल बोर्ड के सीवर संबंधी जटिल कार्यों को हाल ही में पूरा करा लिया गया है, जिसके बाद अब सड़क निर्माण प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

इस निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे। मनोज तिवारी ने क्षेत्रवासियों को पूर्ण आश्वासन दिया कि अगले 6 से 8 महीनों में इस 100 फुट रोड का निर्माण कार्य पूरा कर इसे दिल्ली की सबसे आधुनिक और बेहतरीन सड़कों में शामिल कर दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों को नए साल पर एक नई और सुगम सड़क समर्पित करने की बात कही। इसके साथ ही, उन्होंने सड़क क्षेत्र में जारी अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं को हटाने के लिए कड़े कदम उठाने तथा जलभराव की समस्या से स्थाई राहत दिलाने का भी भरोसा जताया।

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे