डिजाइन फोटो नवभारत
वीडियो

इंसान के भैंसा बनने का सच, नाद से सूखा भूसा खाते 70 साल के बुजुर्ग का वीडियो वायरल, जानें मेडिकल साइंस का दावा

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कोलही क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग बुद्धराम नाग पंचमी के दिन पशुओं की तरह व्यवहार करने लगते हैं।

मनोज आर्या

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कोलही क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग बुद्धराम नाग पंचमी के दिन पशुओं की तरह व्यवहार करने लगते हैं। वायरल वीडियो में बुजुर्ग घुटने के बल बैठकर मवेशियों के चारे वाली नाद से बिना हाथ लगाए मुंह से सूखा भूसा और घास चबाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि यह सिलसिला वर्ष 1975 से चला आ रहा है और हर तीन साल पर नाग पंचमी के मौके पर बुजुर्ग के शरीर में 'बाबा भैंसा' या महिषासुर की आत्मा का वास होता है। ग्रामीण इसे लोक आस्था और गांव की विपत्तियां टालने वाला चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना करते हैं।

हालांकि, विज्ञान और चिकित्सा विशेषज्ञ इसे दैवीय चमत्कार मानने से साफ इनकार करते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह एक गंभीर मानसिक स्थिति है जिसे 'डिसोसिएटिव ट्रांस डिसऑर्डर' कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति अपने वास्तविक अस्तित्व को भूलकर अवचेतन मन में बैठी लोक कथाओं और काल्पनिक शक्तियों के प्रभाव में आकर वैसा ही आचरण करने लगता है। साथ ही, अखाद्य पदार्थ चबाने के पीछे 'पिका डिसऑर्डर' जैसी मानसिक वजह भी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंधविश्वास के बजाय ऐसे मामलों में सही डॉक्टरी सलाह और मानसिक उपचार की जरूरत है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप