(डिजाइन फोटो)  
वीडियो

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में बड़ी फूट...कभी जान लुटाने वाले गोल्डी, गोदारा और भट्टी बने दुश्मन- VIDEO

Lawrence Bishnoi: कभी लॉरेंस के ‘राइट हैंड' कहे जाने वाले गोल्डी बराड़ ने उससे दूरी बना ली है। इसके अलावा रोहित गोदारा और अब शहजाद भट्टी भी अपना अलग रास्ता चुन चुके हैं।

मनोज आर्या

Lawrence Bishnoi Gang Crackdown: पंजाब-हरियाणा की अंडरवर्ल्ड दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई कभी एक ऐसा नाम था जिसके इशारे पर पूरी गैंग काम करती थी। गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा, शहजाद भट्टी, दीपक टीनू जैसे कई नाम उसके भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते थे। लेकिन बीते दो सालों में हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। कभी लॉरेंस के ‘राइट हैंड' कहे जाने वाले गोल्डी बराड़ ने उससे दूरी बना ली है। इसके अलावा रोहित गोदारा और अब शहजाद भट्टी भी अपना अलग रास्ता चुन चुके हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि लॉरेंस के करीबियों का सर्किल क्यों टूट रहा है? आखिर क्यों उसके साथी एक-एक कर छिटकते जा रहे हैं और कैसे अब लॉरेंस गैंग का साम्राज्य धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। दोनों की जान-पहचान कॉलेज और जेल सम्पर्क से शुरू हुई। लॉरेंस ने शुरुआती दौर में गोल्डी को फ्रंटलाइन में लाकर कई ऑपरेशन उससे करवाए. सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान के घर फायरिंग कराने जैसी कई बड़ी वारदातों को लॉरेंस और गोल्डी ने मिलकर ही अंजाम दिया। इस साझेदारी ने तीन साल में बिश्नोई गैंग को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z