(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO

Mahua Moitra-Prashant Kishor: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने नोएडा पुलिस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। आइए जानते है पूरा मामला।

मनोज आर्या

Mahua Moitra-Prashant Kishor Fake Chat Case: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने नोएडा पुलिस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। महुआ मोइत्रा और रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच कथित फर्जी व्हाट्सएप चैट वायरल करने के आरोपी सुरजीत दास गुप्ता को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस नोएडा पहुँची थी। महुआ का आरोप है कि नोएडा पुलिस ने आरोपी को भागने में मदद की। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी ने गिरफ्तारी के समय भाजपा नेता अमित मालवीय से पुलिसकर्मियों की बात करवाई, जिन्होंने पुलिस को 'कुछ भी न करने' और 'निर्देशों का इंतजार करने' की धमकी दी। टीएमसी सांसद के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस के पास कोर्ट का वारंट था, लेकिन नोएडा पुलिस ने आरोपी को मौके पर मौजूद न बताकर उसे बचाने का प्रयास किया। दूसरी ओर, नोएडा पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और आरोपी के घर पर न मिलने के कारण उसकी पत्नी को नोटिस दिया गया है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना